Sonbhadra news : एनबीसी चुनाव को लेकर एटक संगठन के पदाधिकारियों द्वारा किया गया पर्चा दाखिल
एटक संगठन एनटीपीसी रिहन्द के महामंत्री रौशन कुमार एवं अध्यक्ष रौशन कुमार ने अपने समर्थको के साथ शुक्रवार को अपर महाप्रबंधक मानव संसाधन बृजकिशोर पांडेय के कार्यालय में जाकर पर्चा दाखिल किया गया।

sonbhadra
7:25 PM, September 19, 2025
विजय कुमार पटेल (संवाददाता)
बीजपुर/सोनभद्र। आगामी 8 अक्टूबर को होने वाले एन.वी.सी के लिए एटक संगठन एनटीपीसी रिहन्द के महामंत्री रौशन कुमार एवं अध्यक्ष रौशन कुमार ने अपने समर्थको के साथ शुक्रवार को अपर महाप्रबंधक मानव संसाधन बृजकिशोर पांडेय के कार्यालय में जाकर पर्चा दाखिल किया गया।
एटक के महामंत्री रोशन कुमार एवं एटक यूनियन के कार्यकारिणी सदस्य दिवाकर सिंह, आशुतोष, विनीत, राजेश कुमार, गोपाल, नूर, संजय, उज्जवल, मोहसिन लोदी, गुरमीत, अमित साव, रंधीर, प्रविण, आलोक, उदय, रजनीकांत, रामबाबू, अवधेश, आस्तिक, राजीव, गुलशन, जमील बलराम, गुड्डू, संजीव, संतोष,सालिक के साथ काफी लोग मौजूद रहे।
वही एटक के अध्यक्ष रौशन कुमार ने ज्ञात कराया कि संगठन कर्मचारी हितों के लिए के विभिन्न मुद्दों को लेकर चुनाव में उतरा है और उनका कहना है कि एटक पहले भी कर्मचारी हितो के लेकर हमेशा कर्मचारी के पछ में कार्य करता रहा है और करता रहेगा।




