इस दौरान जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि "प्रदेश की भाजपा सरकार गढ्ढा युक्त सड़कके नाम पर अरबों रुपए खर्च करने का दावा करती है, जबकि सचाई कुछ और ही बयां करती है। जर्जर सड़कों के अरबों रुपए का घोटाला किया गया है। प्रमोद यादव ने कहा कि नगरवासी इसी रास्ते से सरकारी मेडिकल कॉलेज, राजकीय महाविद्यालय, जिलाधिकारी कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय तथा एंबुलेंस आते जाते हैं साथ ही तमाम प्राईवेट स्कूल है जो बच्चे सायकिल से जाते हैं और गड्डे की वज़ह से गिर जाते हैं। जबकि अगर देखा जाए तो अगर किसी का दुर्घटना होता है तो यहां पर सरकारी ट्रामा सेंटर तक नही चालू हो पाया है ऐसे में गरीब आदमी प्राईवेट अस्पताल का सहारा लेता है अपना घर संपति गिरवी रख जान बचाता है, लेकीन शासन प्रशासन चैन की बंसी बजा रहे हैं।"