Sonbhadra news : नगवां अंचल में बाढ़ का कहर घरो में भरा पानी लोग रात से ही बाहर आश्रय लेने को मजबूर
मुसलाधार बारिश से पानी नगवां ब्लाक के क्षेत्र में बाढ़ का कहर दिखाई दे रहा है जिससे कई गांवों में घरों में पानी दो दो फुट तक घुस गया है

sonbhadra
12:14 PM, October 4, 2025
अवधेश पटेल (संवाददाता)
- राबर्ट्सगंज खलियारी मार्ग पर कई जगहों पर एक फुट से अधिक चल रहा पानी
वैनी । शुक्रवार से ही हों रही मुसलाधार बारिश से पानी नगवां ब्लाक के क्षेत्र में बाढ़ का कहर दिखाई दे रहा है जिससे कई गांवों में घरों में पानी दो दो फुट तक घुस गया है लोग रात से ही घरों के बाहर सुरक्षित जगहों पर रहने को मजबूर हैं। दुबेपुर, सोहदवल, वैनी, झरना, तेलियागंज, भैरोपुर ,बरहुआ आदि गांव सबसे अधिक प्रभावित रहे दुबेपुर में जगदिश, श्रीनिवास, मोहन, राजू ,भजन, इंद्रजीत सहित दर्जनों लोगों के घरों में पानी पूरी तरह भर गया है किसी तरह घर गृहस्थी का सामान बाहर निकाल कर बाहर रहने को मजबूर हुए खलियारी में दिनेश गुप्ता का कच्चे का मकान गिर गया। पिडी़तो ने ग्राम पंचायत और प्रशासन के प्रति गहरी नाराजगी जताई है इसी तरह साधन सहकारी समिति वैनी गोदाम में पानी भर जाने से गोदाम में रखी युरियां खाद खराब हो गई। वैनी, दुबेपुर, तेलियागंज, झरना सहित कई जगहों पर राबर्ट्सगंज खलियारी मार्ग पर एक फुट से अधिक पानी चल रहा है। अभी भी पानी का बहाव निरंतर बढ़ रहा है जिससे लोगों में चिंता कि लकीरें साफ दिखाई दे रहा है। दुबेपर सबस्टेशन परिसर में भी पानी दो फुट तक जमा हो गया है क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि 2011 में इस तरह बाढ़ का कहर देखने को मिला था वैसी ही हालत इस समय देखने को मिल रहा है।




