Sonbhadra news : आवारा कुत्तों के झुंड ने बकरी को मार डाला, दहशत का माहौल, बच्चों को लेकर लोग चिंतित
चोपन थाना क्षेत्र के कोठा टोला में आवारा कुत्ते का बढ़ा आतंक एक बकरी को नोच नोच कर मार डाला, क्षेत्र में दहसक का माहौल बन रहा है

sonbhadra
8:57 PM, August 20, 2025
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । चोपन थाना क्षेत्र के कोठा टोला में आवारा कुत्ते का बढ़ा आतंक एक बकरी को नोच नोच कर मार डाला, क्षेत्र में दहसक का माहौल बन रहा है
मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे तेजबली प्रजापति ने बताया कि क्षेत्र के पांच से छः आवारा कुत्तों ने झुंड बनाकर हमारी गर्भवती बकरी को नोच नोच कर मारा डाला जिसके कारण हम लोग बहुत ही डरे हुए हैं और हम लोगों को डर है अभी तक जानवरों पर कुत्तों की झुंड हमला कर रहे कही गांव के छोटे छोटे बच्चे खेलते हैं उन पर हमला ना कर दे। कुछ पुर्व भी नागेंद्र प्रजापति के एक बकरी को काटकर मारा जा चुका है
हम कोठा टोला के ग्रामीण जिलाधिकारी का ध्यान आकर्षित करवाते हुए इसके निस्तारण हेतु गुहार लगा रहे हैं।




