Sonbhadra News : लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोप में रोडवेज के पाँच परिचालक बर्खास्त
रोजवेज में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों की अब खैर नहीं। गत माह सोनभद्र बस डिपो में तैनात चार परिचालकों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है।

sonbhadra
9:47 AM, August 3, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
मो0नं0 - 7007444590
सोनभद्र । रोडवेज के संविदा चालक-परिचालकों को अपने काम में लापरवाही बरतना काफी महंगा पड़ गया। वाराणसी परिक्षेत्र के सोनभद्र बस डिपो में तैनात एक नियमित सहित पाँच परिचालकों को नौकरी से निकाल दिया गया है। यह कारवाई सोनभद्र डिपो के एआरएम विश्राम ने करते हुए पांचों संविदा कर्मियों के बर्खास्तगी का आदेश जारी कर दिया है।
एआरएम विश्राम ने बताया कि "एक नियमित और दो संविदा परिचालक प्रदीप कुमार, अरविंद कुमार तथा रामशिरोमणि बिना बताए ड्यूटी से गायब थे। वहीं दो परिचालकों रामसुशील मिश्रा और रामाशीष पाल पर टिकट में चोरी करने के मामले क्षेत्रीय प्रबंधक के आदेश पर बर्खास्तगी की कार्यवाही की गयी है।"




