Sonbhadra News : आकाशीय बिजली से महिला सहित पांच लोग झुलसे
नगवा में गुरुवार को अलग अलग स्थानों पर गरज तड़क के साथ आकाशीय बिजली गीरने से एक महिला सहित पांच लोग झुलस गए सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी ले जाया गया जहां उपचार जारी है ।

sonbhadra
7:03 PM, September 5, 2024
अवधेश पटेल (संवाददाता)
वैनी (सोनभद्र) । विकास खंड नगवा में गुरुवार को अलग अलग स्थानों पर गरज तड़क के साथ आकाशीय बिजली गीरने से एक महिला सहित पांच लोग झुलस गए सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी ले जाया गया जहां उपचार जारी है ।
जानकारी के अनुसार रायपुर थाना क्षेत्र के पियरी निवासी झुपरी पत्नी मोलई उम्र 59 वर्ष करीब तीन बजे खेत में बकरी चरा रही थी उसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से चपेट आ गई आनन-फानन में परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार किया । वहीं माची थाना क्षेत्र के सुअरसोत गांव के चार बच्चे राहुल उम्र 16 वर्ष, ईन्द्रजीत उम्र 17 वर्ष किशन उम्र 15 वर्ष संदीप उम्र 17 वर्ष गांव के बाहर तालाब में मछली मारने गए हुए थे कि इसी दौरान सभी लोग करीब 3.30 बजे आकाशीय बिजली के चपेट में आकर घायल हो गए जिससे हड़कंप मच गया सभी को परिजनों द्वारा 108 एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार किया गया वहीं सभी कि स्थिति ख़तरे से बाहर है ।




