Sonbhadra News: रामलीला में हुड़दंगबाजी के आरोप में दोनों पक्षों के पांच लोग गिरफ्तार
वहीं, दूसरे पक्ष से इंद्रकुमार उर्फ धुनने और चिंतामणि, दोनों पुत्र टोला थरी, थाना जुगैल, तथा धर्मेंद्र यादव पुत्र बल्ली, निवासी जुगैल को गिरफ्तार किया गया।

sonbhadra
5:57 PM, October 15, 2026
घनश्याम पांडे/शिवपूजन अग्रहरि (संवाददाता)
जुगैल (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के जुगैल कस्बे में रामलीला आयोजन के दौरान हुड़दंगबाजी के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रथम पक्ष से अरमान अली पुत्र इमामुद्दीन और राजेश यादव पुत्र छोटक यादव, निवासी जुगैल को गिरफ्तार किया गया। वहीं, दूसरे पक्ष से इंद्रकुमार उर्फ धुनने और चिंतामणि, दोनों पुत्र टोला थरी, थाना जुगैल, तथा धर्मेंद्र यादव पुत्र बल्ली, निवासी जुगैल को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों को सुबह करीब 11 बजे जुगैल कस्बे से शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया। कार्रवाई में उपनिरीक्षक विपिन बिहारी राय, हेड कांस्टेबल श्यामशेर तथा कांस्टेबल अजय और सतीश शामिल रहे।




