Sonbhadra News : नकाबपोश बदमाशों के हमले में पांच घायल, मामला दर्ज
ओबरा थाना क्षेत्र के सेक्टर 10 में कुछ नकाबपोश बदमाशों ने कुछ लोगों पर हमला बोल दिया, जिसमें 5 लोग घायल हो गए । घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ।

मारपीट में घायल
sonbhadra
1:18 PM, December 24, 2024
कृपा शंकर पांडेय (संवाददाता)
ओबरा (सोनभद्र) । ओबरा थाना क्षेत्र के सेक्टर 10 में कुछ नकाबपोश बदमाशों ने कुछ लोगों पर हमला बोल दिया, जिसमें 5 लोग घायल हो गए । घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । पुलिस ने पूरे घटना को आपसी रंजिश बताया है ।
पीड़ित अरविंद ने बताया कि कॉलोनी में कुछ दिनों से 20-25 लड़के गुट बनाकर आ रहे हैं। रात में किसी के घर पर पथराव कर देते हैं । जब उसके द्वारा इस पर आपत्ति जताई गई तो यह बात बदमाशों को नगवार गुजरी और उसके दो-तीन दिन बाद हमारे साथ मारपीट कीऔर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी । पीड़ित द्वारा चाकू से हमला करने की बात कही जा रही है। पीड़ित ने बताया कि घटना में उसके साथ पड़ोसी भी घायल हुए है कुल मिलाकर पांच लोग घायल हुए है। बदमाश घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। तब जाकर पुलिस वारदात वाली जगह पहुंची। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने महिला का तक को नहीं बख्शा और उनका भी सिर फोड़ दिया है।
वही क्षेत्रा अधिकारी ओबरा हर्ष पांडेय ने बताया कि मारपीट का जो वीडियो वायरल हो रहा है वो सोमवार की शाम लगभग 6:30 बजे का है। दोनों पक्ष ओबरा थाना क्षेत्र के सैक्टर 10 के रहने वाले हैं। उनके बीच मामूली बात को लेकर मारपीट हो गई। इस मारपीट की खबर का तुरंत संज्ञान लेते हुए ओबरा थाना पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है तथा घायलों का मेडिकल कराया गया है। संवैधानिक कार्रवाई जारी है।




