Sonbhadra News : डीएम के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित मिले खान निरीक्षक सहित पाँच कर्मचारी, रोका वेतन
जिलाधिकारी ने खनन विभाग का किया औचक निरीक्षण, इस दौरान जहाँ कई कर्मी अनुपस्थित पाए गए वहीं कई बाहरी व्यक्ति कंप्यूटर पर कार्य करते मिले। जिस पर डीएम ने जतायी नाराजगी।

sonbhadra
5:39 PM, August 1, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
मो0नं0 - 7007444590
• खान निरीक्षक, सर्वेक्षक, खनिज लिपिक व लेखाकार पाये गये अनुपस्थित
• अनुपस्थित अधिकारी/कर्मचारी के वेतन भुगतान पर रोेकलगाते हुए स्पष्टीकरण जारी करने के दिया निर्देश
• डीएम के औचक निरीक्षण में कंप्यूटर पर कार्य करते मिले बाहरी व्यक्ति
• भविष्य में बाहरी व्यक्तियों द्वारा कार्य करते पाए जाने पर दी सख्त कार्यवाही की चेतावनी
• शासन की मंशा के अनरूप कार्यालय में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाये सुनिश्चित - जिलाधिकारी
सोनभद्र । जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने आज पूर्वान्ह 11ः15 बजे कार्यालय खनिज विभाग सोनभद्र का औचक निरीक्षण किये, निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया। उपस्थित पंजिका के निरीक्षण में मनोज कुमार खान निरीक्षक, योगेश शुक्ला सर्वेक्षक, सुनील कुमार खनिज लिपिक, हनुमान पाठक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये जिस पर जिलाधिकारी ने अनुपस्थित अधिकारी/कर्मचारी के वेतन भुगतान रोक लगाने व स्पष्टीकरण जारी करने हेतु ज्येष्ठ खान अधिकारी को निर्देशित किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने लेखाकार कक्ष का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लेखाकार अजय शंकर शर्मा अनुपस्थित पाये गये जिस पर जिलाधिकारी ने लेखाकार अजय शंकर शर्मा के वेतन भुगतान पर रोक लगाने के साथ ही स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिया। इस दौरान उस कक्ष अन्य तीन व्यक्ति मिले जिसमें से एक व्यक्ति द्वारा कम्प्यूटर आपरेट किया जा रहा था, जिस पर जिलाधिकारी ने उस व्यक्ति के सम्बन्ध में जानकारी ली तों उस व्यक्ति ने बताया कि मेरा नाम प्रदीप कुमार है मेरी यहाॅ पर किसी पद पर तैनाती नहीं है जिस पर जिलाधिकारी ने ज्येष्ठ खान को निर्देशित किया की उक्त प्राइवेट व्यक्ति के विरूद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये और किसी भी प्राइवेट व्यक्ति द्वारा कोई शासकीय कार्य न कराया जाये कोई भी अधिकारी/कर्मचारी किसी प्राइवेट व्यक्ति से कार्यो का संचालन कराते पाया जाता है तो उसके विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। शासन के मंशा के अनुुुरूप कार्यालय का संचालन सुनिश्चित किया जाये इस दौरान जिलाधिकारी दो अन्य व्यक्तियों से जानकारी ली तो उनके द्वारा बताया गया कि मेरे द्वारा कान्टेक्टर का कार्य किया जाता है।
इसके पश्चात जिलाधिकारी ने कमान सेन्टर का भी निरीक्षण किये निरीक्षण के दौरान कमान सेन्टर का यूपी डेस्को के कर्मचारी उपस्थित मिले इस दौरान जिलाधिकारी ने कमान सेन्टर के संचालन के सम्बन्ध में जानकारी ली तो उमेश द्वारा बताया गया कि जिन गाड़ीयों द्वारा अवैध खनन/परिवहन किया जाता है तो उन गाड़ियों का एम चेक के माध्यम से आनलाइन चलान किया जाता है और उससे सम्बन्धित वाहन स्वामी को नोटिस जारी करने की कार्यवाही की जाती है। इस दौरान जिलाधिकारी ने यूपी डेस्को के कर्मचारी से यह जानकारी ली गयी कि मेरे द्वारा कल अवैध परिवहन कर रहे वाहन की जाॅच की गयी थी इसमें और दो वाहनो का ओवर लोड होने के बावजूद भी एम चेक के माध्यम से चलान नही हुआ था जिसमें सम्बन्धित कर्मी द्वारा बताया गया कि कतिपय वाहन चालक व स्वामी द्वारा वाहन का नम्बर प्लेट छिपाने के कारण एम चेक एप के माध्यम से चालान नहीं हो पाता है, जिस पर जिलाधिकारी ज्येष्ठ खान अधिकारी को निर्देशित किया कि ए0आर0टी0ओ0 के साथ टीम बनाकर इस तरह के वाहनों की सघन जाॅच की जाये, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये।
इस दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय के अन्य कक्षों का भी निरीक्षण किया और यह भी जानकारी प्राप्त की कोई अन्य भी व्यक्ति मौजूद नहीं है। इस मौके पर उप जिलाधिकारी मुख्यालय विनीत कुमार, अनुज कुमार रिजनल आफिसर, अपर जिला सुचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।




