Sonbhadra news : शिक्षकों का पांच दिवसीय FLN प्रशिक्षण पूरा
विकासखंड म्योरपुर स्थित बीआरसी में FLN एवं NCERT आधारित पाठ्यपुस्तकों को लेकर चल रहे पांच दिवसीय प्रशिक्षण के द्वितीय बैच का शुक्रवार को समापन हुआ।

sonbhadra
10:51 AM, August 22, 2026
एस प्रसाद (संवाददाता)
म्योरपुर। विकासखंड म्योरपुर स्थित बीआरसी में FLN एवं NCERT आधारित पाठ्यपुस्तकों को लेकर चल रहे पांच दिवसीय प्रशिक्षण के द्वितीय बैच का शुक्रवार को समापन हुआ। 17 से 21 अगस्त तक चले प्रशिक्षण में करीब 100 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया।
प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान (FLN) को कक्षा में प्रभावी ढंग से लागू करने की जानकारी दी गई। साथ ही NCERT आधारित पाठ्यपुस्तकों के अनुरूप गतिविधि आधारित और बाल केंद्रित शिक्षण पद्धति अपनाने पर जोर दिया गया।
सत्रों में बच्चों की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने, सीखने की प्रक्रिया को सरल एवं प्रभावी बनाने तथा नई शिक्षण गतिविधियों को कक्षा में लागू करने के व्यावहारिक तरीके बताए गए।
संदर्भदाता ARP शिव प्रिया, विजय पाल, विवेक झा और कृष्णकांत ने विभिन्न सत्रों का संचालन कर शिक्षकों को विषयगत एवं व्यावहारिक मार्गदर्शन दिया। प्रशिक्षण खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों की शैक्षणिक दक्षता बढ़ाने के साथ बच्चों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान की मजबूत नींव तैयार करना रहा।




