Sonbhadra News : गोकशी के लिए ले जाये जा रहे पाँच पशु बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार
गोकशी के लिए गाड़ी से ले जाये जा रहे पाँच पशुओं समेत एक को डाला पुलिस ने गिरफ्तार कर मुकदमा पंजीकृत किया है।

sonbhadra
8:30 PM, May 10, 2025
मंटू शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । गोकशी के लिए गाड़ी से ले जाये जा रहे पाँच पशुओं समेत एक को डाला पुलिस ने गिरफ्तार कर मुकदमा पंजीकृत किया है।
चौकी प्रभारी आशीष कुमार पटेल ने बताया कि मिली सूचना के आधार पर शनिवार की दोपहर डाला बाजार में पुलिस चौकी के सामने वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर वाहनो की चेकिंग अभियान शुरू की गई।इसी दौरान चोपन की तरफ से आ रही टाटा मैजिक गाड़ी को रोक कर चेक किया गया तो उसमें तीन गाय व उसके दो बच्चों समेत पाँच गाोवंश भरा गया था।पुलिस की पूछताछ के दौरान पता चला कि भदोही से गो-वंशो को खरीद कर जिसे विंढ़मगंज ले जाया जा रहा था और वहाँ से झारखंड को पशुओ को वध के लिए ले जाया जाता।उन्होने बताया कि इस मामले में राहुल यादव पुत्र अज्ञात निवासी कूज-भदोही,महेन्द्र कुमार गौतम पुत्र पन्नालाल निवासी सोनथरी ,थाना गोपीगंज व शिवचन्द यादव पुत्र हरिकेश्वर यादव निवासी घिवही-विंढमगंज के विरूद्ध गोवंश पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।जिसमें महेन्द्र कुमार गौतम पुत्र पन्नालाल निवासी सोनथरी थाना गोपीगंज को पुलिस ने मौके से वाहन समेत पकड़ लिया है।पूछताछ के दौरान पता चला कि बच्चा दी हुई गायो को गोकशी के लिए ले जाने पर उन गायो पर कोई शक भी नहीं करता है और अच्छा दाम भी मिलता है।चौकी प्रभारी ने बताया कि राहुल यादव ने शिवचन्द यादव को पशुओ को बेचा था।जो विंढमगंज से झारखण्ड को ले जाया जाता।पकड़ा गया महेन्द्र के पास से पाँच हजार रूपये भी बरामद हुआ है।




