Sonbhadra news : बांध मे नाव से मछली मारना जारी, कभी भी हो सकता है हादसा?
कनहर सिचाई परियोजना द्वारा निर्मित कनहर बांध मे दर्जन भर नाव से मछुआरे मछली मार रहे है।

sonbhadra
6:48 PM, October 8, 2025
राजा (संवाददाता)
अमवार । चौकी क्षेत्र के अमवार स्थित कनहर सिचाई परियोजना द्वारा निर्मित कनहर बांध मे दर्जन भर नाव से मछुआरे मछली मार रहे है। जबकि इस समय कनहर बांध का जलस्तर अपने इस वर्ष के अधिकतम लेवल 260.00तक पहुँच गया है जिससे बांध मे पानी की गहराई बहुत अधिक है। बांध मे पानी की गहराई अधिक होने से कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। स्थानीय ग्रामीणों ने कनहर बांध मे नाव से मछली पकड़ने पर रोक लगाने की मांग की है, अभी कुछ दिनों पहले क्षेत्रीय लेखपाल के द्वारा भी नाव से मछली पकड़ने को लेकर शासन प्रशासन को अवगत कराया गया था लेकिन उसके बाद भी नाव से मछली मारना नही रुका, जिससे कभी भी कोई हादसा हो सकता है।




