Sonbhadra News : पहले महिला से किया छेड़छाड़, विरोध करने पर कई महिलाओं को पीटा, मुकदमा दर्ज
करमा थाना क्षेत्र के बागपोखर गांव में एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता सविता ने बताया कि वह शनिवार की सुबह अन्य महिलाओं के साथ शौच के लिए गई थी।

sonbhadra
9:00 PM, September 7, 2025
संतोष जायसवाल/मनोज कुमार (संवाददाता)
करमा (सोनभद्र) । करमा थाना क्षेत्र के बागपोखर गांव में एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता सविता ने बताया कि वह शनिवार की सुबह अन्य महिलाओं के साथ शौच के लिए गई थी। घर से करीब 400 मीटर दूर जाकर जब वह शौच कर रही थी, तभी गांव का ही संजय सोनकर पहले से घात लगाए बैठा था। उसने सविता को पकड़कर जमीन पर पटक दिया और उसके कपड़े फाड़ दिए।
पीड़िता के शोर मचाने पर आस-पास की महिलाएं एकत्र हो गईं। आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। कुछ दूर जाकर वह लोहे की रॉड लेकर छिप गया। जब महिलाएं वापस लौट रही थीं, तब उसने राड से हमला कर दिया। इस हमले में रीता, खुशबू, अनिता, संगीता, मीरा और दिव्या गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
पीड़िता ने बताया कि आरोपी पहले भी कई बार अश्लील इशारे करता था, जिसे वह नजरअंदाज कर देती थी। पीड़िता और अन्य महिलाओं ने न्यायोचित जांच की मांग की है।
वहीं इस मामले में प्रभारी थाना निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि आरोपी संजय सोनकर के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।




