Sonbhadra News : पहले पति ने कुल्हाड़ी से की पत्नी की हत्या, फिर खुद लटक गया फंदे से
थाना रामपुर बरकोनिया क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर स्वयं भी फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया।

एएसपी कालू सिंह
sonbhadra
9:19 PM, May 7, 2025
अखिलेश सिंह (संवाददाता)
रामगढ़ (सोनभद्र) । थाना रामपुर बरकोनिया क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर स्वयं भी फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया।
अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू सिंह ने बताया कि पलपल गांव निवासी राजेंद्र गुर्जर पुत्र प्रभुनाम उम्र 38 वर्ष निवासी पलपल अपनी पत्नी के साथ सितार खांड जंगल में पियार (चिरौंजी) तोड़ने गया था, वहीं पर पति पत्नी में आपस में कुछ विवाद हों गया। राजेंद्र ने गुस्से में कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी को मार दिया फिर स्वयं साड़ी के फंदे से पेड़ पर लटक कर जान दे दी।
मृतक के भाई विजय गुर्जर की सूचना पर पहुंची रामपुर बरकोनिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।




