Sonbhadra news : एनसीएल बीना में प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण, 80 छात्रों ने सीखे जीवन रक्षक कौशल
एनसीएल की बीना परियोजना में बुधवार को स्कूली विद्यार्थियों के लिए प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
संजय कुमार (संवाददाता)
शक्तिनगर (सोनभद्र)। एनसीएल की बीना परियोजना में बुधवार को स्कूली विद्यार्थियों के लिए प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को आपातकालीन परिस्थितियों में सही प्राथमिक उपचार देकर जीवन बचाने के लिए जागरूक और सक्षम बनाना था।
अटल चिकित्सालय, बीना की चिकित्सकीय टीम ने डीएवी विद्यालय, बीना के 80 विद्यार्थियों को सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन), सड़क दुर्घटनाओं में प्राथमिक उपचार, सर्पदंश, जलने और गंभीर चोट की स्थिति में तत्काल राहत, रक्तचाप जांच तथा सामान्य रोगों की पहचान संबंधी जानकारी दी।
एनसीएल की ‘बेसिक फर्स्ट-एड ट्रेनिंग 2.0’ पहल के तहत पहले चरण में 10 विद्यालयों के 3,200 विद्यार्थियों को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक 37 प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से 1,807 विद्यार्थियों को जीवन रक्षक कौशल का प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
सम्बंधित खबर