पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी ओबरा हर्ष पाण्डेय के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों तथा गोतस्करी/गोवध पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज को दोपहर में थाना कोन पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के कुड़वा पहाड़ी/जगंल, रामगढ़ से होते हुए गायघाट की तरफ कुछ व्यक्ति बड़ी संख्या में पशुओं को हाकते हुए वध हेतु झारखण्ड ले जा रहे है। उक्त सूचना पर थाना कोन पुलिस की 4 टीमें लौंगा बन्धा के पास गायघाट तिराहे पर पहुंचकर रोड के बगल में झाड़ियों के पीछे छिपकर इन्तजार कर रही थी कि तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति आकर वहां पर इधर-उधर देखते हुए पीछे आ रहे अपने साथियों को गोवंश को आगे ले आने के लिए बताया गया, उसी दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों को पकड़ने की कोशिश की तब तक मोटरसाइकिल चालक ने अपनी गाड़ी मोटरसाइकिल को जंगल के तरफ तेजी से लेकर भागने लगा कि अनियंत्रित होकर गिर गया, गिरने के पश्चात व्यक्ति ने अपने आप को पुलिस से घिरता देख कर पुलिस टीम के ऊपर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए जंगल की तरफ भागने लगा जिस पर पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ में जवाबी फायर किया गया जिससे एक व्यक्ति के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम रफीक पुत्र स्व0 महरुम निवासी कोईदी, नगर उटारी, झारखण्ड बताया गया। मौके से 22 गोवंशो के साथ अन्य 4 अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में लिया गया तथा घायल गौतस्कर को इलाज हेतु जिला चिकित्सालय लोढ़ी पुलिस टीम के साथ भेजा गया। कोन थाने में धारा-109 बीएनएस, 3/25 शस्त्र अधिनियम व 3/5ए/8बी/8 गोवध अधिनियम अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यावाही की जाएगी।