Sonbhadra news : ट्रैक्टर से फसल ले जाते समय लगी आग , ट्राली समेत गेहूं की फसल राख
गेहूं की फसल की कटाई कराकर ट्रैक्टर से गेहूं की फसल खलिहान में ढुलवा रहे थे कि बृहस्पतिवार की दोपहर में रास्ते में ही ट्राली में रखा फ़सल में अचानक आग लग गई,

फोटो : फसल लदी ट्रैक्टर के टाली में लगी आग
sonbhadra
7:04 PM, April 3, 2025
पी.के. विश्वकर्मा (संवाददाता)
★ कोन थाना क्षेत्र के रोरवा की घटना
कोन सोनभद्र । स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रोरवा निवासी पूर्व मंत्री स्व सूबेदार प्रसाद के लड़के अशोक कुमार जो जन्मांध है अपने गेहूं की फसल की कटाई कराकर ट्रैक्टर से गेहूं की फसल खलिहान में ढुलवा रहे थे कि बृहस्पतिवार की दोपहर में रास्ते में ही ट्राली में रखा फ़सल में अचानक आग लग गई, आग लगने की जानकारी होते ही ट्रैक्टर चालक ने किसी प्रकार ट्राली से ट्रैक्टर को अलग कर भागने में कामयाब रहा वहीं देखते-ही-देखते पूरी फसल समेत ट्राली जलकर राख हो गई,जिसकी सूचना स्थानीय थाना व क्षेत्रीय लेखपाल को देने की बात बताई गयी, पीड़ित किसान अशोक समेत परिजनों ने जिला प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित कराते हुए मुआवजा की मांग किया है। आग कैसे लगी जिसकी जानकारी नहीं हो सकी है।



