Sonbhadra News : परचून दुकान समेत घर में लगी आग, लाखों का समान जलकर ख़ाक
कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत किशुनपुर वा निवासी चंदन कुमार अपने घर में जिवकोपार्जन हेतु अपने घर में पार्चुन का दुकान चलाता था कि दीपावली की सांय दुकान बंद कर कहीं बाहर चला गया ।

आग से जली दुकान एवं घर
sonbhadra
3:44 PM, November 1, 2024
पी.के. विश्वकर्मा (संवाददाता)
कोन (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत किशुनपुर वा निवासी चंदन कुमार अपने घर में जिवकोपार्जन हेतु अपने घर में पार्चुन का दुकान चलाता था कि दीपावली की सांय दुकान बंद कर कहीं बाहर चला गया कि कुछ ही समय पश्चात अचानक दुकान से तेज धुआं निकलते देख आसपास के लोगों ने सूचना दिया जबतक लोग आगे बुझाने की प्रयास करते कि आग विकराल रुप ले लिया जिससे दुकान समेत मकान में रखा पूरी समान जलकर राख हो गयी। पीड़ित चंदन कुमार पुत्र स्व सुर्य प्रकाश ने बताया कि घर में रखा पच्चासी हजार नगद, लगभग डेढ़ लाख का पार्चुन का समान पत्नी का सोने का लाकेट,कान की झाली,फ्रिज,कुलर,विस्तर पलंग समेत गृहस्थी का पूरा समान जलकर राख हो गया,आग कैसे लगा पता नहीं चल पाया,कुछ लोगों का मानना है कि शार्ट सर्किट से आग लगना बताया जा रहा है।चंदन ने बताया कि इसी दुकान के सहारे परिवार का जिवकोपार्जन चलता था अब पूरी तरह से बर्बाद हो गये, जिसकी सूचना थाना व लेखपाल को दे दिया है।चंदन समेत ग्रामीणों ने जिला प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित कराते हुवे मुआवजा दिलाने की मांग किया है।




