Sonbhadra News : अबुझ परिस्थितियों में पेंट की दुकान में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
थाना क्षेत्र के वीआईपी रोड मैन बाजार में उसे समय हड़कंप की स्थिति देखने को मिली जब एक दुकान में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। दुकान के ऊपर ही परिवार रहता है गनीमत रही कि आग लगने की घटना पर परिवार...

sonbhadra
1:15 PM, September 30, 2024
कृपा शंकर पांडेय (संवाददाता)
ओबरा । थाना क्षेत्र के वीआईपी रोड मैन बाजार में उसे समय हड़कंप की स्थिति देखने को मिली जब एक दुकान में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। दुकान के ऊपर ही परिवार रहता है गनीमत रही कि आग लगने की घटना पर परिवार तुरंत जग गया और बगल की छत पर सुरक्षित पहुंच गया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची कई दमकल गाड़ियों ने घण्टों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि इस दौरान स्कूटी और बाइक सहित दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। गनीमत रही कि आग से कोई जन हानि नहीं हुई। इस दौरान लोगों की भाड़ी भीड़ मौके पर मौजूद रही।
मिली जानकारी के अनुसार बीती रात परिवार भोजन करके सोने चला गया। भोर में दुकान में आग लगने की घटना घटित हुई। अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। दुकान में रखे सामान में आग लगने की वजह से आग ने विकराल रूप ले लिया। सूचना पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियों ने घण्टों प्रयास के बाद आग बुझाने में कामयाबी पाई। वही आग लगने की सूचना से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना आग की तरह पूरे नगर में फैल गई और मौके पर भाड़ी भीड़ लग गई। नगर पंचायत के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में जुटे दिखे। दुकानदार संजय गोयल सहित पूरा परिवार घटना से हताश दिखा। नुकसान का सही आकलन किया जा रहा है।




