Sonbhadra News : गेंहू की खड़ी फ़सल में लगी आग, 12 बीघा गेंहू जलकर हुआ खाक
करमा थाना क्षेत्र के बारी महेवा गांव में सोमवार दोपहर लगभग पौने एक बजे पराली की आग गेहूं की खड़ी फ़सल तक पहुँच गयी जिससे 4 किसानों के कुल 12 बीघे का गेंहू जलकर खाक हो गया।

sonbhadra
2:26 PM, April 13, 2026
संतोष जायसवाल/मनोज कुमार (संवाददाता)
० बिजली विभाग के जेई ने उठा लिया होता फोन तो बच सकती थी कुछ फ़सल
करमा (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के बारी महेवा गांव में सोमवार दोपहर लगभग पौने एक बजे पराली की आग गेहूं की खड़ी फ़सल तक पहुँच गयी जिससे 4 किसानों के कुल 12 बीघे का गेंहू जलकर खाक हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बारी महेवा गांव में सोमवार दोपहर लगभग पौने एक बजे अचानक आग लगने से लगभग दस से 12 बीघा गेहूं की फसल जल कर खाक हो गई।
भुक्तभोगी किसान अब्दुल जब्बार खान की मानें तो पास में हमारे ही खेत के दूसरे गाटा में हार्वेस्टिंग की जा रही थी। अचानक आग लगने की जानकारी पड़ोसी खेत के किसानों से प्राप्त हुई। बिजली विभाग के जेई से कई बार बात करने का प्रयास किया गया परन्तु जेई फोन नहीं उठाया। यदि बिजली विभाग के जेई का फोन उठा होता और बिजली सप्लाई मिल गयी होती तो गेहूं की कुछ फसल को बोरिंग के पानी से बचाया जा सकता था। अगलगी की घटना से किसान अब्बदुल जब्बार खान का 6बीघा ,नरेश यादव का एक बीघा, दिनेश यादव का डेढ़ बीघा, गोविंद यादव डेढ़ बीघा का गेहूं जल कर खाक हो गया। सूचना मिलते पीआरवी पुलिस पहुंच गई। लोगों के कड़ी मस्कत के बाद आग पर काबू पाया। किसान दिनेश यादव की बात करें तो खेत में किसी किसान ने कटी फ़सल को जला कर छोड़ दिया था। हवा पाने के बाद आग ने बिकराल रूप धारण कर लिया। किसानों ने जिलाधिकारी से मुआवजे की मांग की ।है




