Sonbhadra News : संदिग्ध परिस्थिति में कच्चे घर में लगा आग, सारा सामान जलकर खाक़
चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोटा गांव के टोला तिलवारी गडई स्थित एक कच्चे घर में संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक आग लगने से घर मडई सहित घर में रखा समान जलकर राख हो गया ।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोटा गांव के टोला तिलवारी गडई स्थित एक कच्चे घर में संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक आग लगने से घर मडई सहित घर में रखा समान जलकर राख हो गया ।

एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोटा गांव के टोला तिलवारी गडई स्थित एक कच्चे घर में संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक आग लगने से घर मडई सहित घर में रखा समान जलकर राख हो गया ।
मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर में चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोटा ग्राम पंचायत टोला तिलवारी गडई में स्थित एक कच्चे घर में संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक आग लगने से घर,मडई सहित घर में अनाज कपड़ा आदि घरेलू उपयोग का रखा हुआ सारा समान जल गया राख हो गया।जिसके उपरांत इसकी सूचना डायल 112 व कोटा प्रधान, क्षेत्रीय लेखपाल को सूचना दी गई जहां सूचना पाकर तत्काल मौके पर डायल 112 नंबर की पुलिस पहुच गई लेकिन तब पूरा घर,मडई जल गया था वहीं सूचना पाकर कोटा के प्रधान प्रल्हाद चेरो ने घटना स्थल पर पहुंच कर जांच लिया और क्षेत्रीय लेखपाल को इस समस्या को लेकर बात की गई इसके साथ हर संभव मदद अपने का आश्वासन दिया
भुग्क्तभोगी महिला अनिता देवी पत्नी दीलीप चौधरी निवासी तिलवारी गडई कोटा ने बताया कि गुरुवार को हम कनौहरा कनछ रिस्तेदारी में चार बजे चलें गए थे आज शुक्रवार को दोपहर में वापस घर लौटे तो देखा कि घर में आग लगा हुआ जिसमें एक कुंटल चावल,एक कुंटल गेंहू कुल दो कुंटल अनाज खाने पिने समान, कपड़ा, कागज पतर सभी जल कर गया वहीं हम पति-पत्नी यहां रहकर दिहाड़ी मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते थे और इकठ्ठा किया हुआ सारा समान जल गया हमारा एक बेटा शिवसपत है जो अपने परिवार पिंकी देवी व दो बच्चों जो घर चालीकला कोन गांव घर रहते हैं ।
सम्बंधित खबर