Sonbhadra News : अज्ञात कारणों से लगी आग, कपड़े की दुकान जलकर खाक
रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के कलेक्ट्रेट रोड के ठीक बगल में स्थित पुरानी कपड़े की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लगने से हजारों का सामान जलकर ख़ाक हो गया। फायर ब्रिगेड के प्रयास से देर रात तक आग पर.......

कपड़े की दुकान में लगी आग को बुझाने में जुटे अग्निशमन कर्मी......
sonbhadra
8:42 AM, January 20, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के कलेक्ट्रेट रोड के ठीक बगल में स्थित पुरानी कपड़े की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लगने से हजारों का सामान जलकर ख़ाक हो गया। फायर ब्रिगेड के प्रयास से देर रात तक आग पर काबू पाया जा सका।
बीती आधी रात के बाद कलेक्ट्रेट रोड के ठीक बगल में स्थित पुरानी कपड़े की दुकान के बेसमेंट में आग लग गई। आग लगने की सुचना पाकर मौके पर पहुँची स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्क़त के बाद आग पर काबू पाया। वहीं आगजनी की घटना में दुकान के पहले तल पर सो रहे आजमगढ़ निवासी सुजीत चौहान (20वर्ष) पुत्र विंध्याचल मामूली रूप से झुलस गया, जिसे पुलिस ने उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
वहीं सेकेण्ड अग्निशमन अधिकारी करन यादव ने बताया कि "देर रात 12.45 बजे कलेक्ट्रेट रोड के बगल में स्थित कपड़ा घर में आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई। 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आज पर काबू पाया जा सका। अर्जुन की घटना में एक व्यक्ति मामूली रूप से झुलस गया है जिसे पुलिस द्वारा उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया है। वही प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगा प्रतीत हो रहा है, जांच की जा रही है।"




