Sonbhadra News : कचनरवा में शार्ट सर्किट से लगा आग, लाखों का समान जलकर राख
कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कचनरवा निवासी लाल बहादुर के पक्के मकान में गुरुवार की सुबह शार्ट सर्किट से अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गया।

sonbhadra
7:09 PM, February 12, 2026
पी के विश्वकर्मा (संवाददाता)
कोन (सोनभद्र)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कचनरवा निवासी लाल बहादुर के पक्के मकान में गुरुवार की सुबह शार्ट सर्किट से अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गया। देखते ही देखते घर में रखा लाखों का समान जलकर खाक हो गया। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की मदद से कोन पुलिस मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। मकान मालिक ने बताया कि घर में रखा पलंग सोफ़ा, फ्रिज कुलर कपडा समेत सारा गृहस्थी का समान जलकर खाक हो गया। प्रधान प्रतिनिधि राजनारायण भारती ने मौके पर पहुंच कर परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद दिलाने की भरोसा दिलाया, जानकारी के अनुसार सुबह 7.30 बजे शार्ट सर्किट से आग लगना बताया जा रहा है।




