मंगलवार को पड़रछ के पिपरहवा निवासी संदीप कुमार 16 वर्ष पुत्र रमाशंकर यादव का लटकते हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई थी । बताया गया कि ज़मीन से महज 6 फीट ऊंचाई पर ही 11 हजार करेंट का तार लटक रहा था, जिसकी शिकायत कई बार किया गया था लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुआ, और आखिरकार यह घटना घट गई । मंगलवार को एसडीएम के आश्वसान पर जाम खुला लेकिन किसी लापरवाह अधिकारी पर कोई कार्यवाही नहीं हुआ। क्षेत्र में लगातार घटना को देखते हुए बुधवार को सपा के पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा पीड़ित परिवार से मिला । जिसके बाद पीड़ित के पिता रमाशंकर ने एसडीओ व अवर अभियंता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने हेतु तहरीर दिया है । इस दौरान थाने पर पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा समेत जिला पंचायत सदस्य छविंद्र नाथ चेरो, मुकेश यादव,अशोक निराला, आशिष यादव, ओमप्रकाश यादव, दिनेश यादव समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे ।