Sonbhadra News : धमकी देकर फाइनेंसर घर से उठा ले गए पिकअप, FIR दर्ज
लोग अपनी सहूलियत के लिए कोई भी वाहन फाइनेंस कराकर खरीदते हैं लेकिन यदि किसी कारणवश किस्त टूट जाए तो वाहन स्वामियों के लिए यह सिरदर्द बन जाता है। जहाँ फाइनेंसर पैसा जमा कराने के कई तरह से दबाव बनाते...

sonbhadra
10:27 PM, December 27, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
• गाली-गलौज कर जेल भेजने व जान माल की धमकी देते गाड़ी को घर से ले गए फाइनेंसर व सीजर
सोनभद्र । लोग अपनी सहूलियत के लिए कोई भी वाहन फाइनेंस कराकर खरीदते हैं लेकिन यदि किसी कारणवश किस्त टूट जाए तो वाहन स्वामियों के लिए यह सिरदर्द बन जाता है। जहाँ फाइनेंसर पैसा जमा कराने के कई तरह से दबाव बनाते हैं वहीं सीजर घरों में घुसकर दबंगई से गाड़ी खिंचकर पार्किंग यार्ड में खड़ी कर देते हैं। इसी तरह के मामले में अभी एक दिन पूर्व ही प्रभारी निरीक्षक रॉबर्ट्सगंज सत्येंद्र राय ने बिच्छी स्थित पार्किंग यार्ड जाकर हिदायत दिया था। वहीं अब एक पेटराही पाण्डेय निवासी एक वाहन स्वामी ने सलखन स्थित एक निजी पार्किंग यार्ड पर घर पर खड़ी पिकअप जबरन उठा ले जाने और गाली गलौज करते हुए किस्त नहीं जमा करने पर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने FIR दर्ज कर अपनी छानबीन शुरू कर दी है।
पीड़ित मोहन पाण्डेय पुत्र सुशील पाण्डेय ग्राम पेहराही पाण्डेय ने बताया कि "उन्होंने गत माह पूर्व टाटा योद्धा 1200 पिकप UP64BT 8524 फाइनेंस कराया था। उक्त वाहन को चला कर वह जीवन यापन करते थे तथा समय-समय पर वाहन का क़िस्त भी जमा करते थे। बृहस्पतिवार की सुबह ओम प्रकाश फाइनेंसर व तीन-चार अज्ञात व्यक्तियों के साथ काले रंग की गाड़ी से उनके घर पर आये और धमकी देते हुए गाली गलौज करना शुरू कर दिया। धमकी से भयभीत होकर उनके भाई किशन पाण्डेय ने फाइंनेंसर के बताये स्थान बाबा विश्वनाथ पार्किंग यार्ड सलखन में उनकी पिकअप क़ो खड़ा करा दिया तथा वाहन खड़ा करने के बाद उनके भाई को धमकी देकर जबरजस्ती फार्म पर हस्ताक्षर भी बनवाया।"
वहीं थाना प्रभारी सतेंद्र राय ने बताया कि बीती रात तहरीर के आधार पर बाबा विश्वनाथ यार्ड के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।




