Sonbhadra News : दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल, दो जिला अस्पताल रेफर
डाला रामलीला मैदान से ओबरा जाने वाले संपर्क मार्ग स्थित रेक्सहवा में दो पक्षों में हुए मारपीट में तीन युवक घायल हो गए । घायलों में दो को रेफर किया गया है।

sonbhadra
6:35 PM, February 8, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र ) । स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के डाला रामलीला मैदान से ओबरा जाने वाले संपर्क मार्ग स्थित रेक्सहवा में दो पक्षों में हुए मारपीट में तीन युवक घायल हो गए । घायलों में दो को रेफर किया गया है। घटना के बाद पुलिस जांच पड़ताल कर कार्रवाई में जुट गई है ।
डाला बाजार के लक्ष्मण नगर निवासी अभिषेक पटेल ने डाला पुलिस को तहरीर देते हुए अवगत कराया गया है कि शनिवार की देर शाम को बाइक से अपने घर की तरफ जा रहा था कि रास्ते में वार्ड नंबर 8 रेक्सहवा निवासी एक युवक ने तीन चार लोगों के साथ मिलकर हमारी बाइक रोक लिया और मेरा रुपए पैसा व मोबाइल छीनने लगे जिसका विरोध करने पर लाठी डंडों से हमें मारना पीटना शुरू कर दिए इस दौरान हमे बचाने आए रितिक मोदनवाल (25), विशाल मोदनवाल (30 ), प्रियांशु अग्रहरि( 25) को भी मारपीट कर घायल कर दिया जिसमे रितिक और विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया है ।
सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल हुए युवकों को उपचार के सीएचसी चोपन ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद रितिक और विशाल को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल करते हुए अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है ।



