Sonbhadra News : दो पक्षों में मारपीट, दर्जन भर घायल
चुर्क चौकी अंतर्गत चुर्क नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। यह घटना कल रात हुई, जिसमें दोनों पक्षों से लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए।

sonbhadra
4:52 PM, February 14, 2026
दिलीप श्रीवास्तव/प्रकाश खत्री (संवाददाता)
चुर्क ( सोनभद्र)। चौकी अंतर्गत चुर्क नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। यह घटना कल रात हुई, जिसमें दोनों पक्षों से लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए।
घायलों में एक पक्ष से माया पासवान और उनकी पत्नी शामिल हैं। दूसरे पक्ष से कुंदन पासवान, रिमझिम पासवान और कंचन पासवान सहित कई अन्य लोग घायल हुए हैं।
मारपीट की सूचना मिलते ही चुर्क चौकी प्रभारी विनोद कुमार यादव अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। झगड़ा कर रहे दोनों पक्षों के कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से, पुलिस ने एक पक्ष से राजकुमार और प्रवीण पासवान, तथा दूसरे पक्ष से विवेक पासवान, प्रमोद कुमार, विष्णु बहादुर और लकी को धारा 151 के तहत चालान कर न्यायालय भेज दिया है।




