Sonbhadra News : जमीन विवाद में मारपीट, पिता-पुत्र घायल
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के कम्हरिया गांव मे जमीन संबंधित विवाद को लेकर पिता पुत्र के साथ चार लोगों ने मारपीट की। इसमें एक पक्ष के पिता पुत्र घायल हुए और उन्होंने कोतवाली पर तहरीर देकर चार लोगों के विर

sonbhadra
8:46 PM, June 30, 2026
राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
घोरावल (सोनभद्र) । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कम्हरिया गांव मे जमीन संबंधित विवाद को लेकर पिता पुत्र के साथ चार लोगों ने मारपीट की। इसमें एक पक्ष के पिता पुत्र घायल हुए और उन्होंने कोतवाली पर तहरीर देकर चार लोगों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराया है। क्षेत्र के खांख गांव निवासी दशमी ने कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि बीते रविवार को वह अपने बेटे राजेन्द्र के साथ बेलाही गांव से वापस घर लौट रहे थे कि रास्ते मे कम्हरिया गांव के पास पहुँचे ही थे तभी रास्ते में ही मौजूद खांख गांव के रहने वाले बेचू, अभय पुत्र बेचू, कमलेश पुत्र स्व डंगर व नन्द लाल पुत्र कमलेश ये सभी जमीन संबंधित विवाद को लेकर गाली अपशब्द कहने लगे। जब उसने मना किया तो आरोपितो ने लात घूंसा लाठी डंडा से मारपीट की। बताया कि बीच बचाव करने पर वे सभी उनके पुत्र राजेन्द्र से भी मारपीट करने लगे और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। जिससे उन दोनों पिता पुत्र को चोट लग गई है। इस मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि दशमी की तहरीर पर मामले से जुड़े चारो आरोपितों के विरूद्ध सोमवार की देर शाम रिपोर्ट दर्ज की गई है।




