Sonbhadra News : बारात में जमकर मारपीट, जान बचाकर भाग रहे लड़के की कुएँ में गिरने से मौत, 3 अन्य घायल

डीजे की धुन पर नाचने के दौरान बरातियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में 17 वर्षीय एक किशोर की मौत हो गई। जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

news-img

sonbhadra

11:55 AM, April 20, 2025

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

रमेश यादव (संवाददाता)

दुद्धी (सोनभद्र) । दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के सरडीहा गांव में शनिवार की रात शादी समारोह का जश्न उस समय मातम में बदल गया, जब डीजे की धुन पर नाचने के दौरान बरातियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में 17 वर्षीय एक किशोर की मौत हो गई। जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताया जाता है कि दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के सरडीहा निवासी रामस्नेह विश्वकर्मा की बेटी की बरात बभनी थाना क्षेत्र के पोखरा चैनपुर से आई थी। बरात में शामिल बराती डीजे की धुन पर झूम रहे थे। इसी दौरान गाने को लेकर आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि बरातियों के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया। बरात देखने पहुंचे गांव के ही मोहित (17), मोतीलाल (22) और अशर्फीलाल (22) बरातियों से उलझ गए। आक्रोशित बरातियों ने लाठी-डंडों से तीनों युवकों की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान मोहित को डंडे से सिर पर गंभीर वार किया गया। मारपीट से बचने के लिए मोहित और नीरज भागते हुए पास के कच्चे कुएं में गिर गए। नीरज किसी तरह बाहर निकल आया, लेकिन मोहित गंभीर चोट लगने के कारण कुएं में ही बेहोश हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया वहीं घायलों को दुद्धी सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहाँ इलाज जारी हैं।

इस संबध में सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि डीजे बजाने को लेकर विवाद बढ़ा और इसी मारपीट के दौरान दो युवक भागने के दौरान कुएं में गिर गए, जिसमें एक युवक की मौत हो गयी जबकि एक घायल है ।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.