Sonbhadra News : कल से घर-घर जाकर ढूंढे जाएंगे बुखार, टीबी के रोगी
एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। अभियान को सफल बनाने के लि स्वास्थ्य विभाग 12 अन्य विभागों के कर्मचारियों...

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 अश्वनी कुमार....
sonbhadra
8:25 PM, March 31, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
• अभियान को सफल बनाने के लिए 12 विभागों के अधिकारियों व कर्मचारी करेंगे सहयोग
सोनभद्र । एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। अभियान को सफल बनाने के लि स्वास्थ्य विभाग 12 अन्य विभागों के कर्मचारियों व अधिकारियों का सहयोग लेगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 अश्वनी कुमार ने बताया कि "सभी विभागों के माइक्रोप्लान के माध्यम से दिशा निर्देश दिए गए हैं ताकि उनकी निगरानी की जा सके। अभियान की शुरुआत कल मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से होगा। एक से 30 अप्रैल तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान, दस्तक अभियान चलाया जाएगा। इसमें 17 से 30 अप्रैल तक आशा एवं आगनबाड़ी कार्यकर्ता दस्तक अभियान के तहत घर-घर जाकर लक्षणों के आधार बुखार, क्षय रोग (टीबी), कुष्ठ रोगी सहित अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों को चिह्नित कर रिपोर्ट चिकित्सा अधिकारी को सौंपेंगी। अभियान के तहत घर-घर जाकर टीम दस्तक देंगी और सभी घरों के कूलर, पुराने टूटे बर्तन, मिट्टी के गमले, पॉट्स, टायर, फ्रिज के पीछे की ट्रे, पानी स्टोर के बर्तन आदि को चेक करेंगी। उन्होंने बताया कि मरीज किसी तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर 108, 102 एंबुलेंस सेवा का लाभ ले सकते हैं।"
अभियान में पंचायती राज विभाग सहित 12 विभाग भी होगा शामिल -
इस अभियान में पंचायती राज विभाग सहित 12 अन्य विभागों को भी शामिल किया गया है। विभाग की ओर से गांव में अभियान चलाकर साफ-सफाई कराई जाएगी। ग्रामीणों को साफ सफाई न रखने से होने वाली बीमारियों के बारे में जागरूक किया जाएगा। इसके लिए पंचायती राज विभाग भी अपने कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय करने में जुटा हुआ है। अभियान की जिला स्तरीय अधिकारी प्रत्येक दिन मानीटरिंग कर शासन को रिपोर्ट देंगे।