Sonbhadra news : जिला कारागार गुरमा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया भाई दूज का पर्व
जिला कारागार गुरमा में निरुद्ध बंदियों और उनकी बहनों के बीच अटूट प्रेम एवं विश्वास के प्रतीक भाई दूज का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

sonbhadra
4:26 PM, November 11, 2026
राकेश चौबे
मारकुंडी, सोनभद्र। जिला कारागार गुरमा में निरुद्ध बंदियों और उनकी बहनों के बीच अटूट प्रेम एवं विश्वास के प्रतीक भाई दूज का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने कारागार परिसर में अपने भाइयों से मुलाकात कर उनके सुख, समृद्धि और दीर्घायु की कामना की।
भाई दूज के पर्व पर बहनों ने निर्जला व्रत रखकर अपने भाइयों के मंगलमय जीवन की कामना की। मुलाकात के दौरान भाई-बहनों के बीच भावुकता और आत्मीयता का माहौल देखने को मिला। पर्व के आयोजन से बंदियों के चेहरों पर भी खुशी देखने को मिली।
इस अवसर पर जिला कारागार अधीक्षक की ओर से भाई-बहनों की मुलाकात एवं पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए समुचित व्यवस्थाएं की गई थीं। आयोजन ने भाई-बहन के प्रेम और पारिवारिक रिश्तों की महत्ता को एक बार फिर उजागर किया।




