Sonbhadra News : खलियारी सहकारी समिति पर खाद की किल्लत, भड़के किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा दल
नगवा ब्लाक के गोटीबाध में पहुंचकर लोगों को आम का सैकड़ो पेड़ बांटकर पेड़ लगाने व बचाने का संकल्प दिलाया ।

sonbhadra
7:25 PM, July 23, 2026
अवधेश पटेल (संवाददाता )
वैनी (सोनभद्र) । 'पेड़ हैं तो प्राण है' के तहत किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा का दल संदीप मिश्र के नेतृत्व में नगवा ब्लाक के गोटीबाध में पहुंचकर लोगों को आम का सैकड़ो पेड़ बांटकर पेड़ लगाने व बचाने का संकल्प दिलाया ।जिसके बाद मोर्चा का दल खलियारी सहकारी समिति पर पहुँच कर सभी किसान भाईयों का दुःख-दर्द सुना। उनकी व्यथा सुनकर मोर्चा संयोजक भड़क उठे, उन्होंने जनपद के जिलाधिकारी से आग्रह किया कि वे स्वयं सहकारी समितियों का निरीक्षण कर दोषी सचिवो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करें। मोर्चा संयोजक ने कहा कि सभी किसान भाईयों को उनके रकबे के आधार पर प्रति बीघा एक बोरी डिएपी व युरिया दिया जाय। वही खलियारी के किसान रमेश गुप्त ने सचिव पर ज्यादा पैसा लेकर लोगों को खाद देने का आरोप भी लगाया।)परसुराम यादव ने कहा कि इतनी बड़ी दुर्वयवस्था किसानों के साथ किसी सरकार में नहीं थी, यह सरकार पूरी तरह से हम किसानों का उत्पीड़न कर रही है । कार्यक्रम में प्रदीप जायसवाल, सुनील मिश्र, रमेश गुप्ता, परशुराम यादव, विनय सिंह, दिनेश चेरो, आकाश चौहान, शत्रुघ्न बिन्द, संजय बियार, विजय चौहार, व सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।




