Sonbhadra News : 2.5 लाख रूपये क़ीमत की हेरोइन के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
राॅबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने 2.5 लाख कीमत की हेरोइन के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला के कब्जे से 25.85 ग्राम हेरोइन और 70 हजार रुपए नकद भी बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार...

हेरोइन के साथ गिरफ्तार महिला तस्कर
sonbhadra
11:57 PM, December 30, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
• नगर के अखाड़ा मोहाल से पुलिस ने की गिरफ्तारी
• गिरफ्तार महिला तस्कर के पास से पुलिस ने बरामद किया हेरोइन बिक्री के 70 हजार रुपये नकद
सोनभद्र । राॅबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने 2.5 लाख कीमत की हेरोइन के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला के कब्जे से 25.85 ग्राम हेरोइन और 70 हजार रुपए नकद भी बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार महिला तस्कर की शिनाख्त पन्नूगंज थाना क्षेत्र के पकरहट गांव निवासी उमा देवी पत्नी सुमन्त गिरी के रूप में की गई है। मामले में महिला तस्कर का बेटा अंशु उर्फ़ गोलू गिरी और एक अन्य अभियुक्त ब्रह्मनगर निवासी सागर सोनकर फरार चल रहे हैं।
सदर कोतवाल सतेन्द्र राय ने बताया कि "मादक पदार्थो की विक्री पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में रविवार को मुखबीर की सूचना पर नगर के अखाड़ा मुहाल के पास से उमा देवी पत्नी सुमंत गिरी को 25.85 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। बताया कि गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से हेरोइन विक्री के 70 हजार रुपए भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार महिला तस्कर मूल रूप से पन्नूगंज थाना क्षेत्र के पकरहट गांव की निवासिनी है, वर्तमान में वह नगर के अखाड़ा मोहाल में रहकर अपने इस गोरखधंधे क़ो अंजाम दे रही थी। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार महिला तस्कर ने पुलिस को बताया है कि उसका लड़का अंशु उर्फ गोलू गिरी अपने साथी ब्रह्मनगर निवासी सागर सोनकर के साथ मिलकर हेरोइन लाकर उसे बेचने के लिए देता था। जिसे वह छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर फूटकर में बिक्री करती थी। मामले में अंशु उर्फ गोलू गिरी व सागर सोनकर फरार चल रहे हैं। जल्द ही दोनों अभियुक्तों क़ो भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा।"
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में सर्विलांस प्रभारी निरीक्षक नागेश सिंह, कस्बा चौकी प्रभारी कमलनयन दुबे सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।




