Sonbhadra News : गृह कलह से तंग विवाहिता ने दो मासूम बच्चों संग लगायी फाँसी
विषहार गांव में एक विवाहिता ने गृह कलह से तंग आकर एक ऐसा खाेफनाक कदम उठाया जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। विवाहिता ने अपने 2 मासूम बच्चों संग फाँसी लगा कर आत्महत्या कर लिया।

sonbhadra
5:54 PM, May 5, 2026
संतोष जायसवाल/मनोज कुमार (संवाददाता)
करमा (सोनभद्र) । स्थानीय थानक्षेत्रान्तर्गत विषहार गांव में एक विवाहिता ने गृह कलह से तंग आकर एक ऐसा खाेफनाक कदम उठाया जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। विवाहिता ने अपने 2 मासूम बच्चों संग फाँसी लगा कर आत्महत्या कर लिया।
क्षेत्रधिकारी घोरावल राहुल पाण्डेय ने बताया कि बिषहार निवासिनी विवाहिता प्रीती राजभर पत्नी राजन राजभर उम्र लगभग 25 वर्ष अपने दो बच्चों अयांश 6 माह व आर्यन उम्र लगभग 4 वर्ष के साथ अपने ही घर में फाँसी लगा ली है। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुँचकर सभी साक्ष्यों के संकलन करते हुए तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया ।
वहीं प्रधानपति संतोष सोनकर ने बताया कि घटना के वक्त घर के अन्य सदस्य भूसा ढोने खेत पर गए थे, जब वे वापस घर लौटे तो घटना देखकर स्तब्ध रह गए । उन्होंने बताया कि एक-दो दिन पूर्व घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था ।




