Sonbhadra News : रिश्तों को कलंकित करने वाला पिता गिरफ्तार
घोरावल नगर के मुक्खा मोड़ तिराहा से दुष्कर्म के आरोपित पिता को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव मे शर्मसार करने वाली घटना सामने आई।

sonbhadra
10:47 PM, June 13, 2026
राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
घोरावल (सोनभद्र) । घोरावल नगर के मुक्खा मोड़ तिराहा से दुष्कर्म के आरोपित पिता को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव मे शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। आरोप है कि नाबालिक बेटी के साथ पिता ने ही गलत काम किया। इस मामले मे पीड़ित नाबालिग बेटी की माँ ने कोतवाली में तहरीर देकर खुद के पति के विरुद्ध शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि 15 वर्षीय बेटी के साथ पिता ने दुष्कर्म किया, इस तरह की तहरीर माँ द्वारा दी गई। जिस पर आरोपित रामविलास पुत्र कल्लू के विरुद्ध तत्काल धारा 64(2)F, 65(1) बीएनएस व 5N/6 पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया था और उसकी तलाश शुरू कर दी थी। मुखबिर की सूचना पर आरोपित को घोरावल मुक्खा मोड़ तिराहा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।




