Sonbhadra News :पिता का हत्यारा कलयुगी पुत्र गिरफ्तार, तंत्र मंत्र के शक में पिता को उतारा था मौत के घाट
थाना चोपन क्षेत्र के ग्राम कोटा के टोला कानोपान में बीते रविवार की सुबह तंत्र मंत्र की शंका में एक कलयुगी पुत्र ने पिता की हत्या कर मौके से फरार हो गया था । फरार हत्यारे को चोपन पुलिस ने ---

sonbhadra
6:50 PM, September 17, 2024
मंटू शर्मा/ घनश्याम पांडे (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र)–थाना चोपन क्षेत्र के ग्राम कोटा के टोला कानोपान में बीते रविवार की सुबह तंत्र मंत्र की शंका में एक कलयुगी पुत्र ने पिता की हत्या कर मौके से फरार हो गया था । फरार हत्यारे को चोपन पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है ।चोपन पुलिस से मिली जानकारी अनुसार थाना चोपन में बीते रविवार दिनांक 15.09.2024 को पंजीकृत मु0अ0सं0 181/2024 धारा- 103(1) BNS में वांछित अभियुक्त रमाशंकर खरवार उर्फ रवि पुत्र स्व० सोनेश्वर खरवार निवासी ग्राम कोटा टोला कानोपान थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 25 वर्ष को बीते सोमवार दिनांक 16.09.2024 को मुखबीर की सूचना पर कानोपान जंगल में समय 16.40 बजे गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त आला कत्ल खूनालूद कुल्हाडी बरामद किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।पुलिस की पूछताछ के दौरान अभियुक्त रमाशंकर खरवार उर्फ रवि ने बताया कि उसके पिता ने उसके व उसके परिवार के ऊपर भूतप्रेत कर दिया था जिसके कारण उसने अपने पिता सोनेश्वर खरवार को कई बार समझाया किन्तु वे नही माने तब दिनांक 15.09.2024 की सुबह करीब 06 बजे अपने पिता की घर के आंगन में कुल्हाडी से गला काटकर हत्या कर दिया गया।गिरफ्तार करने वाली टीम में
1. निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन जनपद सोनभद्र2. निरीक्षक अपराध इरफान अली थाना चोपन जनपद सोनभद्र3. हे0का0 सर्वेश कुमार यादव थाना चोपन जनपद सोनभद्र4. का0 चन्द्रजीत यादव थाना चोपन जनपद सोनभद्र शामिल रहे ।




