Sonbhadra News : बल्ब जोड़ते समय करेंट की चपेट में आने से पिता की मौत, पुत्र घायल
थाना क्षेत्र के सतबहनी गांव के नवाटोला में करेंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जहाँ पिता की मौत हो गयी वहीं पुत्र का एक निजी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है....

sonbhadra
11:27 AM, March 15, 2025
राजेश कुमार (संवाददाता)
बभनी । थाना क्षेत्र के सतबहनी गांव के नवाटोला में करेंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जहाँ पिता की मौत हो गयी वहीं पुत्र का एक निजी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।
थाना क्षेत्र के सतबहनी गांव के नवाटोला में करेंट की चपेट में आने से 55 वर्षीय राजनाथ पुत्र शिवरतन की मौत हो गयी, वहीं 25 वर्षीय भगवान सिंह की घायलावस्था में निजी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।
ग्राम प्रधान त्रिवेणी प्रसाद ने बताया कि "दोनों पिता-पुत्र घर में बल्ब लगा रहे थे कि अचानक करेंट की चपेट में आ गए। जिसमें राजनाथ की मौत हो गई और बेटा घायल हो गया। घटना की जानकारी पुलिस को परिजनो ने दी है। राजनाथ खेती का काम करके परिवार का भरण पोषण करता था। घटना के बाद परिजनों में चीख पुकार मचा हुआ है होली के पर्व पर हुए हादसे ने होली का त्योहार फीका कर दिया।"



