Sonbhadra News : भूत-प्रेत के विवाद में पिता की हत्या
म्योरपुर थाना क्षेत्र के खैराही ग्राम पंचायत में गुरुवार की देर शाम भूत-प्रेत के चक्कर में हुए विवाद में बेटे ने अपने पिता पर डंडे से वार कर मौत के घाट उतार दिया।

sonbhadra
9:23 PM, July 3, 2025
एस0 प्रसाद (संवाददाता)
म्योरपुर (सोनभद्र) । म्योरपुर थाना क्षेत्र के खैराही ग्राम पंचायत में गुरुवार की देर शाम भूत-प्रेत के चक्कर में हुए विवाद में बेटे ने अपने पिता पर डंडे से वार कर मौत के घाट उतार दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि खैराही ग्राम निवासी 65 वर्षीय राजमल की अपने पुत्र से भूत-प्रेत को लेकर विवाद हो गया। पुत्र का आरोप था कि विवाह के कई वर्ष बाद भी बच्चे नहीं हो रहे थे। इसको लेकर वह अक्सर अपने माता-पिता पर भूत प्रेत लगाने का आरोप लगाता था। ग्रामीणों की माने तो वह बुधवार को कहीं बाहर काम करने चला गया था, लेकिन वाराणसी से ही गुरुवार को लौट आया। उसके बाद माता-पिता से विवाद करने लगा। थोड़ी ही देर में विवाद इतना बढ़ा कि उसने अपने पिता के सिर पर लाठी से वार कर दिया। इस दौरान पिता वही गिरकर छटपटाने लगा। घटना के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल पिता राजमल को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजवाया, जहां डाक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।




