Sonbhadra News : रोटी खाने के बाद पिता-पुत्री की बिगड़ी हालात, अस्पताल में भर्ती
किसी ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि ऐसी घटना भी देखने व सुनने को मिल सकती है । दरअसल एक परिवार के दो सदस्यों ने रोटी ऐसी खाई कि बीमार पड़ गए। जिन्हें बाद में जिला अस्पताल रेफर करना पड़ा ।

रोटी खाने के बाद बीमार लोग अस्पताल में भर्ती
sonbhadra
7:26 PM, December 11, 2024
कृपा शंकर पांडेय (संवाददाता)
■ बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर
ओबरा (सोनभद्र) । कभी कभी ऐसी घटना सामने आ जाती है जो सोचने पर मजबूर कर देती है । ऐसी ही एक घटना ओबरा क्षेत्र में सामने आया, जिसे सुनकर किसी को यकीन ही नहीं हो रहा था । किसी ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि ऐसी घटना भी देखने व सुनने को मिल सकती है । दरअसल एक परिवार के दो सदस्यों ने रोटी ऐसी खाई कि बीमार पड़ गए। जिन्हें बाद में जिला अस्पताल रेफर करना पड़ा ।
बताया जा रहा है कि खुद के खेत में पैदा किए हुए कोदो और जिन्होरा की रोटी का निवाला जैसे ही पिता और पुत्री ने ली वैसे ही नशा छाने लगा और एकाएक बेहोश हो गए। यहां तक कि घर पर हालात बिगड़ने के बाद उन्हें चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराने की नौबत तक आ गई। कुछ अनहोनी की आशंका के बीच परिवार के सदस्य डरे हुए थे लेकिन डॉक्टरों के आश्वासन के बाद उन्होंने राहत की सांस लिया। हालांकि सीएचसी चोपन में प्राथमिक इलाज़ के बाद वहां से भी बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर कर दिया गया । जहां उनका बेहतर इलाज और जांच किया जाएगा।
मामला ओबरा थाना क्षेत्र के परसोई नवाटोला से जुड़ा हुआ है जहां पर एक नाबालिक लड़की और उसके पिता द्वारा रोटी खाने से बीमार होने का दावा किया जा रहा है जिन्होरा और कोटो जो मोटे अनाज के रूप में जाने जाते। अस्पताल आये परिवार के सदस्य ने बताया कि पिता और बहन ने जिन्होंरा की रोटी खाई गई थी। रोटी सब्जी खाने से तबीयत अचानक खराब हो गई। जबकि गांव के चक्की में सामने ही आनाज को पिसवाया गया था और पिसवाने के बाद खुद आटा घर लाया गया था। रोटी खाते ही तबियत बिगड़ गई, आननफानन में अस्पताल लाया गयाडॉक्टर फ़ैज़ ने मामले को लेकर बताया कि दो मरीज अस्पताल में आये है। 45 वर्षीय पिता श्याम सुंदर और 16 वर्षीय सीमा को बेहोशी की हालत में लाया गया था, जो उल्टी भी कर रहे थे उनके घर वालों से पता किया गया तो उन्होंने बताया कि कोई अनाज मरीजों ने खाया था। बीमार किस वजह से हुए उसके बारे में सही से बताया नहीं जा सकता, संभवतः फूड प्वाइजनिंग का केस लगता है। तुरंत उपचार किया गया आगे के लिए जिला अस्पताल भेज कर प्रॉपर जांच और इलाज किया जाएगा।




