Sonbhadra News : पिता ने की आत्महत्या, पीछे छोड़ गए पत्नी सहित 4 बेटियां
चौरा स्थित गांव में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।मृतक ने अपने पीछे पत्नी सहित चार बेटियों को छोड़ गए। घटना के पीछे क्या कारण है यह स्पष्ट नहीं है ।

घटना स्थल पर जुटी भीड़
sonbhadra
2:23 PM, January 4, 2025
घनश्याम पांडेय/रविन्द्र पाठक (संवाददाता)
जुगैल (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के चौरा स्थित गांव में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।मृतक ने अपने पीछे पत्नी सहित चार बेटियों को छोड़ गए। घटना के पीछे क्या कारण है यह स्पष्ट नहीं है । सूचना पर घटनास्थल पहुंची पीआरबी ने शव को अपनी उपस्थित में उतरवा कर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
चर्चा है कि मृतक राजू (30) पुत्र स्वर्गीय किसुन काम धाम को लेकर काफी परेशान रहता था । राजू ने आत्महत्या का कदम क्यों उठाया इसके पीछे की वजह अभी तक सामने नहीं आ पाई है। फ़िलहाल मृतक राजू अपने पीछे पत्नी और 4 बेटियों को छोड़ गया। जुगैल पुलिस ने बताया परिजनों की तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।




