Sonbhadra News : अस्चलगामी सूर्य को व्रती महिलाओं ने दिया अर्घ्य
आस्था का महापर्व छठ पूजन के तीसरे दिन व्रती महिलाओं ने अस्चलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

सोनभद्र
11:26 PM, November 7, 2024
धर्मेन्द्र गुप्ता(संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। आस्था का महापर्व सूर्य षष्टी ब्रत के तीसरे दिन नदी की जलधारा में खड़ी होकर ब्रती महिलाओं ने अस्चलगामी सूर्य को अर्घ दिया।इस ब्रत को महापर्व के रूप में मनाने वाले श्रध्दालुओं की भीड़ छठ घाटों पर उमड़ पड़ी।सूर्य उपासना का महाव्रत सम्पूर्ण ब्रह्मांड को सुख देने वाला होता है।इस व्रत को करने से सुखद अनुभूति होती है।भगवान भाष्कर के उपासना में डुबे हुये सुर्यदेव के निराजल व्रत के बाद भी व्रती महिलाएं व पुरुषों में काफी उत्साह देखा गया।फुलवार के मलिया नदी के पावन तट पर महिला-पुरुष श्रध्दालुओं ने डुबते हुये भगवान भास्कर को अर्घ दिया।तमाम व्रती महिलाएं सडक पर दण्डवत करते हुये छठ घाटों तक पहुची।मलिया नदी के पावन महिलाएं रास्ते मे छठ माता के गीत"काँच ही बॉस के बहँगीया,बहंगी लचकत जाए,इत्यादि गीतों से गुंजायमान था।सुरक्षा व्यवस्था में विंढमगंज पुलिस मौजूद रही।इससे पूर्व सुबह से ही ग्राम प्रधान अरविन्द जायसवाल तथा ग्राम प्रधान फुलवार दिनेश यादव के साथ युवाओं का एक दल छठ घाट पहुंच मार्ग का साफ-सफाई कर रहा था।जिसमें नन्दलाल गुप्ता, अमित कन्नौजिया, उपेंद्र श्रीवास्तव ,अरुण गुप्ता,मुलायम यादव समेत दर्जनों लोग शामिल रहे।इस मौके पर नव युवक दल जोरमा टोला के सहयोग से विशाल पंडाल व लाइटिंग की व्यवस्था कराई गई थी जो शोभा देखने लायक थी,पूरा छठ घाट रोशनी से जगमगा रहा था। इस मौके पर भव्य जागरण का आयोजन हुआ। ब्रती महिलाएं रातभर नदी मे रहकर उपासना के पश्चात शुक्रवार को उगते हुये सूर्य को अर्घ्य देकर इस महापर्व की पूर्णाहुति करेंगे।




