Sonbhadra News : तेज रफ्तार का कहर, बाइक व स्कूटी में टक्कर, एक घात्रल
सलखन मुख्य राजमार्ग स्थित रोड क्रासिंग के समीप तेज रफ्तार से जा रही बाइक और स्कूटी के जोरदार टक्कर से स्कूटी सवार गम्भीर रुप से घायल हो गया
.jpeg&w=3840&q=75)
sonbhadra
5:46 PM, January 8, 2025
नीरज सिंह (संवाददाता)
सलखन (सोनभद्र) । चोपन थाना परिक्षेत्र के अन्तर्गत बुधवार को सलखन मुख्य राजमार्ग स्थित रोड क्रासिंग के समीप तेज रफ्तार से जा रही बाइक और स्कूटी के जोरदार टक्कर से स्कूटी सवार गम्भीर रुप से घायल हो गया । जिसे स्थायी लोगो के सहयोग से नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया।जिसे प्राथमिक उपचार के पश्चात डाक्टर सतीश कुमार ने जिला अस्पताल एम्बुलेंस व्दारा भेज दिया
प्राप्त समाचार के अनुसार राजेश अग्रवाल 35 वर्ष पुत्र मेवालाल अग्रवाल निवासी ओबरा सेक्टर 8 जो किसी काम से रावर्टसग़ज कचहरी गया हुआ। जो रावर्टसग़ज से ओबरा जाते समय सलखन के समीप रोड क्रासिंग के दौरान बाईक सवार ने राजेश अग्रवाल के स्कुटी में जोरदार टक्कर मार दी जिससे स्कुटी सवार गम्भीर रुप से घायल हो गया ।स्थानीय लोगों के सहयोग से सलखन में प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला चिकित्सालय भेज दिया गया।




