Sonbhadra News : किसानों की खुशहाली और उनका मान-सम्मान ही रालोद का एकमात्र एजेंडा - अनिल दुबे
किसानों की खुशहाली और उनका मान-सम्मान ही रालोद का एजेंडा था, है और भविष्य में भी रहेगा....

sonbhadra
11:29 PM, October 15, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । आज राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे सोनभद्र पहुंचे। उन्होंने चतरा विकास खंड के रैयागोसाईं गांव में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। हिन्दुआरी में राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनका जोरदार स्वागत किया। इसके पश्चात काफ़िले के साथ सिचाई विभाग गेस्ट हॉउस पहुँचे राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इस दौरान पत्रकारों से मुख़ातिब हुए राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे ने कहा कि "बिहार में लोकदल का कोई उम्मीदवार चुनाव नहीं लड़ेगा, लेकिन पार्टी एनडीए का समर्थन करेगी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव में राष्ट्रीय लोक दल मजबूती के साथ चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है। वहीं किसानों की समस्याओं से जुड़े सवाल पर अनिल दुबे ने स्पष्ट किया कि किसानों की खुशहाली और उनका मान-सम्मान राष्ट्रीय लोक दल का प्रमुख एजेंडा रहा है और आगे भी रहेगा। उन्होंने कहा कि किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह को एनडीए सरकार द्वारा भारत रत्न से सम्मानित कर देश के सभी किसानों को सम्मान दिया गया है। दुबे ने यह भी कहा कि एनडीए सरकार में रहकर राष्ट्रीय लोक दल किसानों और कामगारों की आवाज को मजबूती से उठा रहा है।"
इसके बाद जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी के नेतृत्व में एक विशाल काफिले के साथ अनिल दुबे पूर्व निर्धारित कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने के लिए रैयागोसाईं गांव पहुंचे। सम्मेलन में आगामी पंचायत चुनाव अकेले लड़ने का आह्वान किया।
राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे ने बताया कि संगठन बूथ स्तर तक पूरी मजबूती से तैयार है। उन्होंने एनडीए सरकार के विकास कार्यों की सराहना की और कहा कि पार्टी अपनी नीतियों और कार्यक्रमों को आमजन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय अभियान चला रही है। अनिल दुबे ने बताया कि सोनभद्र के संगठनात्मक ढांचे पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह की पूरी नजर है। कौशल विकास मंत्रालय के माध्यम से राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में युवाओं, कामगारों में स्किल डेवलपमेंट कर युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।
इस दौरान कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह, जिला महासचिव मूरली सिंह चौहान, प्रदेश सचिव युवा रालोद विवेक चतुर्वेदी, महासचिव रोहित सिंह, छात्र प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुरज चौबे, विकास पाण्डेय, जिला सचिव विजय भारती, अनुसूचित प्रकोष्ठ ओमप्रकाश भारती, किसान प्रकोष्ठ बृज नंदन मौर्य, सुनील गुप्ता, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रशांत सिंह चंद्रभान सिंह पटेल, दीपक गुप्ता सहित राजकुमार मिश्रा, पवन मिश्रा ग्राम प्रधान ऐलाई, मृत्युंजय मिश्रा, अलोपी चंद्र अग्रवाल, राकेश कुमार मिश्रा, राजाराम मौर्या, सत्येंद्र चौहान, विजय मिश्रा, सोमनाथ भारती, रजिन्दर कुशवाहा सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय किसान कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित थे।