Sonbhadra News : किसानों का फार्मर रजिस्ट्री 31 दिसम्बर तक शत-प्रतिशत कराया जाये पूर्ण - डीएम
जिलाधिकारी बी0एन0 सिह ने बताया कि जिले के समस्त किसानों का फार्मर रजिस्ट्री 31 दिसम्बर 2024 तक शत-प्रतिशत किया जाना है। पीएम किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत आगामी 31 दिसम्बर 2024 के बाद किस्त प्राप्त..

डीएम बी0एन0 सिंह
sonbhadra
6:36 PM, December 28, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । जिलाधिकारी बी0एन0 सिह ने बताया कि जिले के समस्त किसानों का फार्मर रजिस्ट्री 31 दिसम्बर 2024 तक शत-प्रतिशत किया जाना है। पीएम किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत आगामी 31 दिसम्बर 2024 के बाद किस्त प्राप्त करने हेतु फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य है। बिना फार्मर रजिस्ट्री के अगली किस्त नहीं प्राप्त होगी। किसानों को फसली ऋण हेतु किसान क्रेडिट कार्ड एग्रीकल्चर इंन्फ्रास्टक्चर फण्ड एवं कृषि के विकास हेतु अन्य ऋण प्राप्त करने हेतु फार्मर रजिस्ट्री आवश्यक होगा। फसल बीमा का लाभ प्राप्त करने में सुगमता होगी इसके साथ ही आपदा प्रबन्धन के अन्तर्गत कृषकों को क्षति पूर्ति हेतु कृषकों का चिन्हांकन करने में सुगमता होगी। फार्मर रजिस्ट्री कराने से किसान भाईयों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने तथा कृषि एव सम्बद्ध विभागों को फार्मर रजिस्ट्री पर उपलब्ध ऑकडों के आधार पर योजनाओं का लाभ वितरण करने में सुगमता होगी। लाभार्थी कृषक भाईयो का बार-बार सत्यापन कराना आवश्यक नहीं होगा।
जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने जनपदवासियों से अपील किया कि अपने ग्राम पंचायत के किसानों को फार्मर रजिस्ट्री हेतु कृषकों के आधार कार्ड, मोबाइल जिस पर ओटीपी आयेगा एवं खतौनी की छायाप्रति के साथ अपने नजदीकी जनसेवा केन्द्र (सी0एस0सी0)/ग्राम स्तर पर लगे कैम्प/सेल्फ मोड में रजिस्ट्रेशन हेतु किसानों को प्रोत्साहित करते हुए शत-प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री सुनिश्चित करेंगें।




