Sonbhadra news : रिमझिम बारिश से किसानों ने ली राहत की सांस
मारकुंडी मुख्य सोन पम्प नहर 6 नवम्बर से ही बंद हो जाने से किसानों में मायूसी छा गई थी तथा किसानों के गेहूं की बोआई प्रभावित हो रही थीं वहीं शनिवार को हुई रिमझिम वर्षा से किसानों के चेहरे खिल उठे।

sonbhadra
8:16 PM, December 28, 2024
राकेश चौबे
* मुख्य सोन पम्प नहर बंद होने से मायुस थे किसान, वहीं वर्षा से चेहरे खिले
मारकुंडी सोनभद्र । राबर्ट्सगंज विकास खण्ड के अन्तर्गत मारकुंडी मुख्य सोन पम्प नहर 6 नवम्बर से ही बंद हो जाने से किसानों में मायूसी छा गई थी तथा किसानों के गेहूं की बोआई प्रभावित हो रही थीं वहीं शनिवार को हुई रिमझिम वर्षा से किसानों के चेहरे खिल उठे। इस सम्बंध में नंदलाल यादव, प्रमोद कुशवाहा, सौरभ कुमार यादव, गंगा, मुरारी धर दुबे, संतोष दुबे, घनश्याम दुबे, रणजीत यादव, दिनेश यादव, विमलेश कुमार, संतलाल यादव, पिंटू पांडेय, राजकुमार मिश्रा इत्यादि ग्रामीणों ने बताया कि समय से पूर्व नहर बंद हो जाने सलखन न्याय पंचायत के सैकड़ों एकड़ भूमि में गेहूं की बुआई सिचाई के अभाव में प्रभावित हो गई थी। जनप्रतिनिधियों के द्वारा सिचाई विभाग को लिखित पत्र देकर अवगत कराने के पश्चात भी आज तक मुख्य सोन पम्प नहर चालू नहीं की गई। वहीं शनिवार को हुई रिमझिम बारिश से किसानों ने राहत की सांस ली।




