Sonbhadra News : कनहर परियोजना के नहर निर्माण के भूमि को लेकर किसानों में आक्रोश, उचित मुआवजे की मांग
कनहर सिंचाई परियोजना के नहर निर्माण के जद में आने वाले किसानों की भूमि की नियमानुसार मुआवजा तथा अन्य समस्याओं को लेकर जन चौपाल का आयोजन किया गया

सोनभद्र
7:22 PM, August 22, 2026
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा संचालित कनहर सिंचाई परियोजना के जन चौपाल गांव कि समस्या, गांव में सामाधान के अंतर्गत विंढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सलैयाडिह के पंचायत भवन पर शनिवार की दोपहर जनचौपाल का आयोजन परियोजना के मुख्य अभियंता नीरज कुमार के नेतृत्व में आयोजित की गई। इस दौरान मुख्य नहर के लिए भूमि स्थानांतरण में आ रही दिक्कतों के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।इस दौरान ग्राम पंचायत बैरियाखाड, हरनाकछार ,सलैयाडिह, बुटबेढवा से होकर गुजरने वाली सिंचाई नहर में किसानों की जा रही जमीन से उठने वाली समस्याओं का निदान करने के लिए जन चौपाल में किसान प्रदीप कुमार पासवान, सुग्रीम पासवान, विनोद कुमार, सरजू भुइयां, वीरेंद्र कुमार, सुरेश देहाती इत्यादि किसानों ने मौजूद अधिकारियों को अपनी समस्या बताते हुए एक स्वर में कहा कि नहर बनने में हम छोटे-छोटे काश्तकार किसानों की जमीन के बदले सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा मिले या जमीन के बदले हमें कहीं जमीन मिले तभी हम नहर बनने में अपनी जमीन छोड़ने को तैयार है नहीं तो हम अपनी जमीन किसी भी सूरत में नहीं छोड़ेंगे।
घिवही ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि कृपा शंकर कुशवाहा ने कहा कि बैरियाखाड गांव में नहर विभाग के संबंधित अधिकारियों के द्वारा घोर अनियमित किया जा रहा है जमीन किसी और के हिस्से का, रजिस्ट्री कोई और कर रहा है संबंधित अधिकारियों के साथ-साथ चल रहे कुछ लोगों के द्वारा कराया जा रहा है जो सरासर गलत है। हरनाकछार ग्राम प्रधान प्रतिनिधि निरंजन सोनी ने कहा कि दो माह पुर्व पंचायत भवन पर उप जिलाधिकारी दुद्धी व तहसीलदार के द्वारा किसानों को बताया गया था कि जिन किसानों का नहर में जमीन जाएगा उन्हें सर्किल रेट का चार गुना धन राशि मिलेगी परंतु अब सिर्फ सर्किल रेट का ही पैसा देना नया संगत नहीं है जिसके कारण किसान काफी आक्रोशित हो गए हैं।
वही जन चौपाल में मौजूद मुख्य अभियंता नीरज कुमार ने किसानों को आश्वासन दिया कि आपकी मांग जायज है, मैं आपकी समस्याओं को अपने उच्च अधिकारियों तक अवश्य पहुंचा कर आपकी मांग को पूरा करने का प्रयास करूंगा।
इस दौरान अधीक्षण अभियंता एस एन पांडेय अधिशासी अभियंता दिलीप कुमार सहित सोबरन भारती,दशई राम, सुग्रीव पासवान, विनोद, प्रदीप,सरजु भुइंया,देव कुमार, भगवान,वार्ता,अशोक,निरंजन सोनी, कृपा शंकर कुशवाहा आदि ग्रामीण एवं किसान उपस्थित रहे।
वहीं महुली स्थित पंचायत भवन पर भी नहर परियोजना से प्रभावित ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर शनिवार को जन चौपाल आयोजित हुई। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के कनहर सिंचाई परियोजना खंड-4 के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान महुली, जोरूखाड़, फुलवार और पोलवा के ग्रामीणों ने नहर की जद में जा रही जमीन का उचित मुआवजा दिलाने की मांग प्रमुखता से उठाई।ग्रामीणों ने बताया कि कनहर नहर परियोजना में उनकी जमीन प्रभावित हो रही है, लेकिन कई किसानों को अब तक मुआवजा नहीं मिला है। ग्रामीणों ने अधिकारियों के सामने अपनी भूमि से संबंधित समस्याएं रखते हुए कहा कि परियोजना की जद में आने वाली जमीन का नियमानुसार मुआवजा दिलाया जाए।
जन चौपाल में मुख्य अभियंता नीरज कुमार, अधीक्षण अभियंता कुंज बिहारी सिंह, सहायक अभियंता त्रिलोक नाथ झा, अशोक कुमार पांडेय, गुरु प्रसाद, संजय कुमार गुप्ता, सिकंदर शकील, अवर अभियंता आनंद कुमार, मनकेश कुमार, राजेश पटेल, वीरेंद्र कुमार, शिवानंद पाल, अनुज कुमार के अलावा ग्राम प्रधान महुली अरविंद जायसवाल, मंडल अध्यक्ष विंढमगंज वीरेंद्र चौधरी, रामकुमार यादव, मुकेश कुमार गुप्ता, रामलखन यादव, राजकुमार यादव, मुलायम यादव, अरुण कुमार गुप्ता और सुधीर कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।




