Sonbhadra news : सरहंग दबंग पशुपालकों द्वारा गरीब किसानों की खड़ी फसल चराए जाने से किसानों में आक्रोश
सरहंग दबंग पशुपालकों चरवाहों द्वारा धान अरहर अन्य खाग सब्जीयों की खड़ी फसल को चराये जाने पर किसानों द्वारा विरोध करने पर गाली गलौज मारपीट की धमकियां देने से किसानों में आक्रोश व्याप्त है

sonbhadra
4:16 PM, October 24, 2025
राकेश चौबे
# प्रधान समेत किसानों द्वारा थाना चौकी पर प्रार्थना पत्र देने के पश्चात नहीं हुई कार्यवाही
मारकुंडी सोनभद्र । चोपन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत मारकुण्डी ग्राम सभा में किसानों की खेती में लगी महंगी खाद बीज पानी जोताई कोड़ाई के किसानों की रात दिन देखभाल करने के पश्चात भी सरहंग दबंग पशुपालकों चरवाहों द्वारा धान अरहर अन्य खाग सब्जीयों की खड़ी फसल को चराये जाने पर किसानों द्वारा विरोध करने पर गाली गलौज मारपीट की धमकियां देने से किसानों में आक्रोश व्याप्त है। जबकि इस सम्बंध में पिड़ित किसानों समेत प्रधान उधम सिंह द्वारा लिखित मौखिक प्रार्थना पत्र देने के पश्चात भी आज तक कोई कार्यवाही नहीं होने से सरहंग दबंग चरवाहों का हौशला बुलंद है जिसका परिणाम गरीब किसानों को भुगतना पड़ रहा है।
उक्त सम्बंध में प्रधान समेत ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से किसानों की हित को देखते हुए तत्काल उचित कार्यवाही की मांग किया है।




