Sonbhadra News : अघोषित बिजली कटौती को लेकर किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा प्रदर्शन
मंगलवार को किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ता अधीक्षण अभियन्ता कार्यालय पहुंचकर अघोषित बिजली कटौती को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।

sonbhadra
7:08 PM, September 22, 2026
शांतनु कुमार
सोनभद्र । जिले में बिजली व्यवस्था का हाल किसी से छिपी नहीं है। अधिकारी से लेकर जनप्रतिनिधि तक दावे तो तमाम कर रहे हैं मगर जमीनी हकीकत की पोल खोलती यह तस्वीर है। मंगलवार को किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ता अधीक्षण अभियन्ता कार्यालय पहुंचकर अघोषित बिजली कटौती को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।
किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्र ने कहा कि सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है । इस सरकार में ब्यूरोक्रेसी बेलगाम हो चुकी है और जनप्रतिनिधि भी सिर्फ सरकार के बखान करने में जुटी हुई है, उनका जनता की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में जनता का उत्पीड़न चरम पर है जबकि सोनभद्र उर्जा की राजधानी के नाम से जाना जाता है । मगर यहाँ की बिजली से लखनऊ व गोरखपुर रौशन हो रहा है। यानी सोनभद्र के लोग सिर्फ प्रदूषण की मार झेलने के लिए ही है और सुविधा कही और दी जा रही है। उन्होंने कहा कि अब यह नहीं चलने वाला । आधे भारत को रौशन करने वाला जनपद खुद दीपक तले अंधेरा के मुहावरे को चरितार्थ कर रहा है। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन भी सौंपा।
कार्यक्रम में आकाश चौहान, शत्रुघ्न बिन्द, सजय बियार, भोलू गुप्ता, विजय चौहान, दिनेश चेरो, विन्दू खरवार, विनय पासवान, सुमन्त बिन्द, हरिवन्त बियार, रोहित मौर्या, अजय पटेल व सैकड़ों नौजवान उपस्थित रहे।




