Sonbhadra News :धान के खेत में खाद डालने गए किसान की सर्पदंश से मौत, परिजनों में छाया मातम
दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र के पकरी गाँव में शनिवार को अपने धान के खेत में यूरिया खाद डालने गए किसान को सर्प ने डंस लिया।

sonbhadra
8:14 PM, September 29, 2024
रमेश (संवाददाता )
दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र के पकरी गाँव में शनिवार को अपने धान के खेत में यूरिया खाद डालने गए किसान को सर्प ने डंस लिया। सर्प दंश की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तत्काल उसे इलाज के लिए डाल्टेनगंज झारखण्ड लेकर लेकर जा रहे थे कि सर्पदंश से पीड़ित किसान की रास्ते में ही मौत हो गई।घटना की सूचना विंढमगंज थाने को दी गई। विंढमगंज पुलिस पंचनामे के बाद मृतक किसान हृदयनारायण उम्र करीब 52 वर्ष पुत्र हरिकिशुन निवासी पकरी की शव को पीएम हेतु सामुदायिक स्वास्थ केंद्र दुद्धी भेजवा दिया, जहाँ रविवार को पोस्टमार्टम के बाद कनहर नदी के तट पर रविवार की देर शाम अंतिम संस्कार किया गया। मृतक किसान पकरी के साथ -साथ दिघुल गाँव में भी खेती किसानी करते थे। इनके दो लड़के हैं।




