Sonbhadra News : सिंचाई के दौरान करेंट की चपेट में आने से किसान की मौत
रायपुर थाना क्षेत्र के तल्ला निवासी एक किसान की धान कि नर्सरी सींचने के दौरान करेंट की चपेट में आने से मौत हो गयी । जिससे परिजनों में कोहराम मच गया ।

sonbhadra
5:02 PM, July 23, 2024
अवधेश पटेल (संवाददाता)
वैनी (सोनभद्र) । रायपुर थाना क्षेत्र के तल्ला निवासी एक किसान की धान कि नर्सरी सींचने के दौरान करेंट की चपेट में आने से मौत हो गयी । जिससे परिजनों में कोहराम मच गया ।
जानकारी के अनुसार रायपुर थाना क्षेत्र के सेमरिया ग्राम पंचायत के टोला तल्ला के निवासी राजाराम पुत्र ईश्वर उम्र 50 वर्ष मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे अपने घर से तीन सौ मीटर दूर खेत पर कर्मनाशा नदी में बिजली द्वारा मोनोब्लाक लगाकर धान की नर्सरी के सिंचाई के लिए गया हुआ था । इधर घर को लोग खाना खाने के लिए उसका इन्तज़ार कर रहें थे । इस दौरान जादा देर देखते हुए मृतक कि मां करीब डेढ़ बजे खेत पर पहुंची और आस पास कहीं नहीं दिखाई देने पर कर्मनाशा नदी के किनारे पर जहां मोनो ब्लाक लगा हुआ था । वहां पहुंची तो राजाराम अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था तो वह हो-हल्ला मचाने लगी । जिससे पर आस पास के लोग दौड़कर पहुंचे और देखें तो उसकी मौत हो चुकी थी । जिससे हड़कंप मच गया और परिजन रोने विलखने लगे। वहीं इसकी सू 112 नम्बर पर दी गयी । वहीं रायपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मेरे पास ऐसी कोई सूचना नहीं है सूचना आने पर अग्रीम कारवाई कि जाएंगी ।




